01. अति पिछड़ों, अति दलितों, शोषितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक, अधिकार दिलाना।
02. शोषण मुक्त समाज की स्थापना करना।
03. पिछडे़ं वर्ग को आबादी के हिसाब से 58 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर, जाति के अनुपातानुसार निर्धारण कराना।
04. प्रत्येक नागरिक के सुखमय जीवन के लिए न्यूनतम रूपये 3 लाख तक सालाना आय को निर्धारित करना।
05. सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उचित प्रबन्धन तथा संग्रहण के साथ-साथ अनाज, चीनी खाद्य तेल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना।
06. नारी सशक्तिकरण हेतु अर्थव्यवस्था के सभी प्रासंगिक क्षेत्रों में महिलाओं की समानुपातिक भागीदारी सुनिश्चित कराना।
07. शिक्षा में क्षेत्रीय, सामाजिक तथा लैंगिक असमानताओं को दूर करने हेतु शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के संगठित प्रयास करना।
08. कृषि उत्पादों का विक्रय मूल्य वर्तमान मंहगाई दर के आधार पर निर्धारित कर किसानों को कृषि उत्पादों का अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराना।
09. देश को समृद्ध बनाने हेतु कृषि के समेकित विकास हेतु किसानों को बिजली, पानी उपलब्ध कराना।
10. सभी वर्गों के आर्थिक रूप से कमजोर मतदाताओं हेतु मतदाता पेंशन की व्यवस्था कराना।
11. अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव रहित वातावरण का निर्माण एवं उनके हर प्रकार के व्यवसाय की सुरक्षा करना।
12. सभी नागरिकों के लिए समान शिक्षा एवं चिकित्सा प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू कराना।
13. वैश्वीकरण के दौर में सबल अर्थव्यवस्थाओं से भारतीय अर्थव्यवस्था की रक्षा हेतु देश में घरेलू एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देकर बेरोजगारी एवं आर्थिक गुलामी की समस्या को दूर करना।
14. सभी क्षेत्रों में ऊर्जा की समस्या को दूर करने के लिए परम्परागत स्त्रोतों के अतिरिक्त ऊर्जा के अपरम्परागत स्त्रोतो- सौर, पवन, और जैव ऊर्जा को बढ़ावा देना।
